गुमला, मार्च 15 -- कामडारा। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा कामडारा के बैनर तले 21 मार्च को सरहुल जुलूस सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला उपाध्यक्ष निरल आईंद ने बताया कि जुलूस अपराह्न तीन बजे कामडारा मिशन से शुरू होकर ब्लॉक चौक तक जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पारंपरिक परिधान, वाद्य यंत्र और सरना झंडा के साथ शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। सरहुल शोभायात्रा को लेकर प्रखंड अध्यक्ष सुनील बरला के नेतृत्व में प्रार्थना सभा के सदस्यों ने कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की जानकारी दी है। प्रशासन से शोभायात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सहयोग की भी अपेक्षा की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.