21 को आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव, 50 युवाओं को मिलेगा रोजगार
इटावा औरैया, अगस्त 17 -- इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 अगस्त को नोडल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सभी राजकीय एवं निजी आईटीआई के उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के पुरुष प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में वन्मत इंडिया प्रा. लि. मथुरा कंपनी 50 प्रशिक्षार्थियों का चयन करेगी। कंपनी में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पावर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पात्रता वर्ष 2024, 2025 और 2026 पासआउट है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 14,092 रुपये, दूसरे वर्ष 20,466 रुपये, तीसरे वर्ष 26,466 रुपये और चौथे वर्ष 28,666 रुपये मासिक स्टाइप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.