बलिया, जून 3 -- बलिया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। बताया कि 21 जून को सुबह छह बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित होगा। कहा कि योग दिवस केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अधिकारी को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की कार्यशाला वहीं जिला विकास अधिकारी को सभी बीडीओ के...