मधेपुरा, अप्रैल 22 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जिले के 21 केन्द्रों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा संपन्न हो गयी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी केबीच भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों पर आने से नहीं चूके। सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों में परीक्षा को लेकर चहल-पहल बनी रही। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी परीक्षा का जायजा लेते रहे। परीक्षा को लेकर अंतिम दिन कुल आवंटित 7920 परीक्षार्थियों में से 3258 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4662 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सभी केन्द्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- एईडीओ परीक्षा में 2725 परीक्षार्थी हुए शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.