21 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 56880 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बताया कि जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 56 हजार 880 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 21 केंद्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित लगभग 12 सौ कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती : अभ्यर्थियों को ठहरने की व्यवस्था के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.