दरभंगा, मई 17 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद, पटना के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय के 21 केंद्रों पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट) हुई। परीक्षा प्रथम पाली में 11 से 1:15 बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर पूर्व से ही जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध था। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों की पूरी तरह जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- विलंब से परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया हंगामा परीक्षा के लिए कई परीक्षार्थी...