मैनपुरी, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर नगर के प्रसिद्ध सांई धाम परिसर में आध्यात्मिक उत्सव का उल्लास छा गया है। गुरुवार को यहाँ 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। पीले वस्त्र धारण किए श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश लेकर पूरे नगर में पैदल भ्रमण पर निकले। इस दौरान युवाओं की टोली डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमती नजर आई। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक वृंदावन के कन्हैयालाल महाराज ने बताया कि महायज्ञ के साथ-साथ चित्रकूट के ...