नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, ताकि वो आईएएस और आईपीएस बन सकें और देश की सेवा कर सकें। लेकिन इनमें से कुछ ही उम्मीदवार सफल होते हैं। यूपीएससी का एग्जाम बेहद कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। कोई पहले अटेंप्ट यानी प्रयास में सफल हो जाता है, तो कोई 5वें या छठवें प्रयास में। लेकिन आईएएस सक्षम गोयल की कहानी काफी अलग है। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में ना सिर्फ यूपीएससी क्रैक किया, बल्कि 27वीं रैंक भी हासिल किया। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि आखिर पहले अटेंप्ट में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस कैसे बनें। इसके लिए सक्षम गोयल की जर्नी के बारे में लोगों को जरूर जानना चाहिए।सक्षम गोयल की पढ़ाई सक्षम गोयल आगरा से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई आगरा क...