नोएडा, जून 20 -- नोएडा। फेज-2 थाने की पुलिस ने गांजा तस्करी करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 21 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दादरी मेन रोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 21 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शीदाबाद के डैरमाही नगर निवासी तपस मंडल के रूप में हुई है। आरोपी आठवीं तक पढ़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गांजा लाता है। इसके बाद वह इसे अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों मे...