बहराइच, मार्च 22 -- पयागपुर, संवाददाता। विधानसभा पयागपुर के पुरैना विशेश्वरगंज गंगाजमुनी सरहद तक लगभग 21 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इस सड़क के निर्माण में 37.65 करोड़ की लागत आएगी। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ओर से इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। स्वीकृति मिलने के बाद अब लोगों में खुशी का माहौल है। यह सड़क पयागपुर क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ते हुए मुख्य मार्ग के रूप में कार्य करेगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन बेहतर ...