गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाने के बसडिला ओवर ब्रिज, एनएच-27 के समीप बुधवार को चारपहिया वाहन पर लदी 21 कार्टन शराब के साथ दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाने के बालुघाट वार्ड-18 निवासी मो. चिराग तथा सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाने के मालिक चौक निवासी प्रशांत कुमार के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम बसडिला ओवर ब्रिज के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रहे एक चारपहिया वाहन की तलाशी में शराब बरामद की गई। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.