21 करोड़ खर्च होने के बाद भी पानी की समस्या से जूझ रहे कबरई के वाशिंदे
महोबा, मई 26 -- कबरई, संवाददाता। पत्थर उद्योग नगरी में वर्षो पुरानी पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। 21 करोड़ का भारी भरकम बजट खर्च होने के बाद भी लोग पानी के लिए जूझ रहे है। टैंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है। पानी के टैंकर आते ही लोगों में पानी के लिए मारामारी मच जाती है। लोगों का कहना है कि पानी की जुगत भिड़ाने में समय बीत रहा है। इन दिनों कबरई में पानी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी है। वैसे तो पूरे कस्बा में पानी को लेकर समस्या है मगर राजीव नगर, झलकारीबाई नगर, भगत सिंह नगर, इंदिरा नगर सहित दस वार्ड समस्या से ज्यादा जूझ रहे है। इन वार्डो में लगे अधिकांश हैंडपंप पानी के स्थान पर हवा फेंक रहे है। जो इक्का दुक्का हैंडपंप पानी दे रहे है उनका पानी इतना खारा है कि लोग इसका प्रयेाग नहीं कर पा रहे है। नगर पंचायत के द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.