21 आचार्यों की टीम ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया
जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- गोलमुरी के न्यू केबुल टाउन में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में चल रहे इस आयोजन में पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष से गूंजता रहा। पंचकुंडीय यज्ञशाला में बनारस से आए यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 आचार्यों की टीम ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और वेदी पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सहभागिता से हवन किया गया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और परिवार कल्याण की कामना की। यह भी पढ़ें- हनुमंत जी की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण संध्या में कथा वाचक डॉ. मनोज मिश्रा दाऊजी, टुनटुन बाबा उर्फ हलचल बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.