21 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेंगे पेंशनर्स
रामपुर, मार्च 25 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि 21 अप्रैल को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षर याचिका के माध्यम से ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष एनपी सिंह ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करते हुए प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक दिन संगठन के पदाधिकारी शाम चार बजे से रात आठ बजे तक पेंशनरों के घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और 21 अप्रैल को आंबेडकर पार्क में अपनी मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। वेदप्रकाश शर्मा, भगवान दास, कृष्ण कुमार, राजेंद्र प्रकाश सक्सेना, राम मोहन चतुर्वेदी, महा सिंह, ओमवीर सिंह, राममोहन लाल, जसराज सिंह सागर उपस्थित रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.