सोनभद्र, अगस्त 19 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए म्योरपुर ब्लॉक की सभी 72 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट कराया जाएगा। 21 अगस्त से शुरू होने वाली यह प्रक्रिया अक्टूबर तक चलेगी। बुधवार को ब्लॉक परिसर में सोशल ऑडिट की इंट्री बैठक खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें सोशल ऑडिट की प्रक्रिया, अभिलेखों के सत्यापन और ग्रामीणों की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला समन्वयक सोशल ऑडिट राजेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल ऑडिट के दौरान पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा से कराए गए कार्यों की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पंचायत की खुली बैठक में मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया इसमें स्वीकृत विकास कार्य, मजदूरों को मिला रोजग...