नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Honor के पोर्टफोलियो में पहले से ही कई धांसू मॉडल मौजूद है और अब ब्रांड Honor Win 2 series पर काम कर रहा है। विजिनॉक्स ने पुष्टि की है कि ऑनर विन 2 सीरीज में 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले होगा। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन के मामले में ऐसा पहली बार हो रहा है। यह डिस्प्ले पूरी सीरीज में मिलेगा, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को ऐसी स्क्रीन पाने के लिए टॉप मॉडल चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...21 अक्टूबर को लॉन्च होगा फोन ऑनर ने पहले ही इस फोन का लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए तय कर दिया है, और टिप्सटर ने पहले 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.89-इंच 2K+ डिस्प्ले का हिंट दिया है। विजनॉक्स की घोषणा डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की पहली आधिकारिक पुष्टि है। 2K पैनल को 185 हर्ट्ज पर चलाने से...