नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Paras Healthcare IPO: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक और आईपीओ आने वाला है। अस्पतालों का ऑपरेट करने वाली कंपनी पारस हेल्थकेयर लिमिटेड अपना 1,450 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। निवेशक इस आईपीओ में 23 अक्टूबर तक पैसे लगा सकते हैं। कंपनी पारस हेल्थ ब्रांड के नाम से अस्पताल चलाती है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 660 रुपये से 693 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर आज 115 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।आईपीओ का साइज 1,450 करोड़ रुपये है कंपनी का यह आईपीओ तीन दिनों तक खुला रहेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 19 अक्टूबर को होगी। इस इश्यू के जरिए कंपनी नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा शेयरधारकों को भी अपनी हिस...