जमशेदपुर, मार्च 8 -- रमजान के पाक महीने में इबादत का विशेष महत्व होता है। 21वें रमजान से एतिकाफ की शुरुआत होगी। शहर की विभिन्न मस्जिदों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एतिकाफ में बैठने वाले लोग 20वें रमजान की असर की नमाज के बाद मस्जिदों के अंदर दाखिल हो जाएंगे और फिर ईद का चांद नजर आने तक मस्जिद के अंदर ही रहकर इबादत करेंगे। इस दौरान एतिकाफ में बैठने वाले लोग अल्लाह की इबादत, तिलावत-ए-कुरान, जिक्र और दुआ में समय बिताते हैं। इस्लाम में रमजान के आखिरी दस दिनों का विशेष महत्व है और इन्हीं दिनों में एतिकाफ की परंपरा निभाई जाती है। शहर की मस्जिदों में एतिकाफ के लिए नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मस्जिद कमेटियों की ओर से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। साफ-सफाई, इबादत के लिए अलग स्थान और सेहरी-इफ्तार की व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.