21वीं सदी हिंदू धर्म की होगी; त्रिपुरा के गवर्नर का दावा, मुस्लिम देश का उदाहरण
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रसार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 21वीं सदी हिंदू धर्म की होने जा रही है। दुनिया भर में हिंदू संस्कृति और मान्यताओं के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है और जो लोग अतीत में किन्हीं कारणों से दूसरे धर्मों में चले गए थे वे अब पुन: अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। राज्यपाल शुक्रवार को धर्मनगर नगर परिषद द्वारा भगवान जगन्नाथ की वापसी की यात्रा उल्टा रथ यात्रा के अवसर पर आयोजित धर्मनगर रथ यात्रा कार्निवल के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। टाउन कालीबाड़ी परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.