मधुबनी, जुलाई 16 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले के 13 केंद्रों पर गुरुवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025- 2029) के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय के एमडीसी सब्जेक्ट के अंतर्गत प्रथम पाली में मनोविज्ञान, भौतिक शास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संगीत विषयों की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में रसायन शास्त्र फारसी हिंदी एवं गृह विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। गुरुवार को इस परीक्षा में जिले के 22 संबद्ध एवं अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। आरके कॉलेज जेएमडीपीएल कॉलेज, डीएनवाई कॉलेज, जेएन परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। द्वितीय पाली की परीक्षा के समय भी दोपहर लगभग 01 बजे से 2 बजे तक कॉलेज गेट के सामने सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। आरके कॉलेज, जेएमडीप...