भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता प्रतिभाओं का रास्ता कोई नहीं रोक सकता है। वे अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते रहते हैं। इसमें दिव्यांगता भी बाधा नहीं होती है। यह उदाहरण शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग प्रतियोगिता में देखने को मिली। इस दौरान एक से एक दिव्यांग प्रतिभाओं ने अपने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगों को बड़ा मंच प्रदान करेगी प्रतियोगिता : प्राचार्यप्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 112 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें श्रवण बाधित वर्ग में 12, दृष्टिबाधित वर्ग में 10, लोकोमोटर वर्ग में 24, बौद्धिक दिव्यांग वर्ग में आठ, दृष्टि-संबंधित/विजिबिलिटी वर्ग में 10, यूनिफाइड/कनेक्टा वर्ग में 4...