नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Patanjali foods share: वैसे तो बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गुलजार था लेकिन योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर में हाहाकार मचा हुआ था। शेयर में बिकवाली का आलम ये रहा कि कीमत में लगभग 20% की गिरावट आई। इसी के साथ शेयर Rs.328 रुपये पर आ गया, जो इसके 52 हफ्ते का नया लो भी है। बता दें कि तीन दिन से पतंजलि फूड्स के शेयर में गिरावट जारी है।कंपनी पर कर्ज नहीं, ना कोई गड़बड़ी यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब पतंजलि फूड्स के CEO संजीव अस्थाना ने कंपनी और कारोबार को लेकर निवेशकों को भरोसा दिया है। उन्होंने CNBC-TV18 के साथ एक खास बातचीत में कहा कि कंपनी का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है और बैलेंस शीट भी मजबूत बनी हुई है। इसके साथ ही बिजनेस के लक्ष्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी रेग्युले...