प्रयागराज, मार्च 7 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मेजा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान कुल 209 शिकायतें आईं, जिसमें 13 का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने चार महिलाओं सविता देवी, रचना कुमारी, कविता कुमारी, अंजली की गोदभराई कराई व तीन बच्चों दिव्यांशी, वेदांश व अर्पिता का अन्नप्राशन कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कनिगड़ा के प्रधान केशव दास ने पानी की टंकी के लिए जमीन न देने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने को कहा। इसी क्रम में ग्राम प्रधान ने अत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने डीपीआरओ से कार्रवाई के लिए कहा। कृष्णा बिहारी ने बोरिंग के लिए 7.5 एचपी विद्युत कनेक्शन के लिए नौ महीने पूर्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.