कन्नौज, अप्रैल 11 -- इंटरमीडिएट बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए प्रैक्टीकल देने का अंतिम अवसर प्रदान करते हुए भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दो दिन हुई परीक्षा में यहां 209 परीक्षार्थियों ने प्रैक्टीकल की परीक्षा दी। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के निर्देश पर कालेज में भूगोल, गृहविज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान व कंप्यूटर की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा 9 व 10 अप्रैल को कराई गई। यहां सभी विषयों के कुल 209 छूटे हुए परीक्षार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.