हमीरपुर, मार्च 15 -- हमीरपुर। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के छात्रों को आवासीय शिक्षा दिलाने के लिए पूर्व में निर्धारित प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 906 अभ्यर्थियों में से 208 ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रवेश परीक्षा में प्रथम पाली सुबह 11 से दिन के एक बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चली। प्रथम पाली में पंजीकृत 466 परीक्षार्थियों में 322 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 144 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 376 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए 64 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहें। वहीं कक्षा 11 में प्रवेश मेरिट के अनुसार लिए जाएंगे। परीक्षा के दौरान जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.