208 अनुदेशकों का हुआ सेवा नवीनीकरण
कुशीनगर, अगस्त 1 -- कुशीनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 208 अनुदेशकों का शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु सेवा नवीनीकरण कर दिया गया है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी। बीएसए ने बताया कि सेवा नवीनीकरण की प्रक्रिया संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की आख्या एवं अनुदेशकों के संतोषजनक सेवा आचरण के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है। इसी के साथ माह जुलाई का मानदेय भी 17 000 प्रति अनुदेशक की दर से सीधे उनके बैंक खातों में प्रेषित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.