बलिया, फरवरी 25 -- बलिया, संवाददाता। जिले में 72 केंद्रों पर 84 दिनों में 20 हजार 74 किसानों से 115089.57 मैट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य 1.03 लाख एमटी का 111.74 फीसदी है। हालांकि 28 फरवरी तक मार्केटिंग विभाग के क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। डिप्टी एआरएमओ अखिलेश सिंह ने धान बिक्री करने से वंचित किसानों को धान साफ कर केंद्र पर लाने की अपील की है। जनपद में एक नवम्बर से 72 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हुई थी। शुरूआत में खरीद की गति बेहद धीमी थी। इसके बाद विपणन विभाग के अधिकारी किसानों से घर-घर संपर्क कर जागरूक करने के बाद तेजी आई थी और लक्ष्य की पूर्ति के बाद खरीद बंद हो गई। लेकिन किसानों की मांग को देखते हुए बीते 16 फरवरी से इकौनी, हजौली, रसड़ा, नगरा, पंदह, एकइल, अखोप, चिलकहर, चौरा कथरिया, रेवती, सिकंदरपुर, बांसडीह, लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.