कानपुर, जून 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रदेश के पांचों कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए होने वाली यूपी कैटेट (उप्र कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉडी एंट्रेंस टेस्ट) स्नातक की परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। शहर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की देखरेख में पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई। कृषि स्नातक के लिए 2847 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 2640 छात्रों ने परीक्षा दी और 207 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ केंद्रों का निरीक्षण भी किया। कुलपति ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर, कानपुर विद्या मंदिर और जय नारायण विद्या मंदिर का औचक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विवि की कुलसचिव र...