लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। डीजीपी मुख्यालय ने 206 पुलिस उपाधीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात सीओ जितेन्द्र कुमार (द्वितीय) को शाहजहांपुर भेजा गया है। ऐसे ही अनुरुद्ध कुमार को महाराजगंज से महोबा, अभिषेक सिंह को कौशांबी से बलरामपुर, पंकज पंत को शाहजहांपुर से रामपुर, उदय प्रताप सिंह (द्वितीय) को गोरखपुर से कमिश्नरेट लखनऊ, मनीष कुमार यादव को मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी प्रयागराज से सहायक सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, प्रशान्त सिंह को मंडलाधिकारी गोरखपुर से कमिश्नरेट वाराणसी, पवन कुमार वर्मा को एलआईयू गोंडा से एलआईयू अयोध्या, विवेक वार्ष्णेय को एलआईयू अयोध्या से मंडलाधिकारी आगरा, रवि प्रकाश सिंह को हरदोई से फतेहपुर, रत्नेश्वर सिंह को गोरखपुर से झां...