205 परिचालकों की भर्ती अचानक रद्द, आवेदक मायूस
सहारनपुर, सितम्बर 2 -- सहारनपुर। रोडवेज में 205 परिचालकों की आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया को शुरू होने के बाद अचानक निरस्त कर दिया गया। मंगलवार को जारी आदेश में सहारनपुर क्षेत्र की पूरी भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से खत्म करने की बात कही गई है। भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया नहीं होगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 14 अगस्त को सेवाप्रदाता मैसर्स एसएस इंटरप्राइजेज के जरिए 205 परिचालकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था। आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त रखी गई थी। इसी दिन शासन ने परिचालकों की आपूर्ति सीधे अनुबंध के आधार पर करने की अनुमति दे दी। इसके बाद पहले से चल रही आउटसोर्स भर्ती को रोकने का फैसला लिया गया। आदेश में साफ किया गया है कि विज्ञापन के आधार पर मिले या प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदनों पर चयन, नियुक्ति अथवा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.