नई दिल्ली, मई 15 -- 2047 तक 'नशा मुक्त भारत' का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ भारत की ज़ीरो टॉलरेंस नीति -अमित शाह नई दिल्ली। विशेष संवाददाता

अमित शाह का बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित आर. एन. काओ स्मृति व्याख्यान 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2047 तक "नशा मुक्त भारत" बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रग सिंडिकेट्स को जड़ से खत्म करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है और इस दिशा में काम शुरू हो चुका है।

ज़ीरो टॉलरेंस नीति गृह मंत्री ने साफ कहा कि भारत की "ज़ीरो टॉलरेंस" नीति के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नशीले पदार्थों का एक ग्राम भी न तो देश के भीतर आए और न ही भारत की सीमाओं से बाहर जाए। उन्होंने कहा कि ड्रग्...