समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- डॉ. मनोज गुप्ता शाहपुर पटोरी। आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय शाहपुर पटोरी में चल रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सेमिनार का दूसरा दिन पूरी तरह देश-विदेश के विद्वान वक्ताओं के नाम रहा। गुरुवार की सुबह 8:00 बजे से ही सेमिनार का दौर शुरू हो गया। कालेज के आईक्यूएसी हाल में ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ, जिसमें कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, यूएसए, डिपार्टमेंट ऑफ़ प्लांट साइंस के डॉ अखिलेश यादव, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन के रेडिएशन ऑंकोलॉजी डिपार्मेंट के डॉ रंजीत मेहता, टैक्सास यूनिवर्सिटी यूएसए के हेल्थ साइंस सेंटर के डॉ ऋतुराज, आईसीजीईबी, न्यू दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट डॉ नील सरोवर भवेश, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ शशिकांत राय, डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी के डॉ दुर्गेश्वर सि...