सीतामढ़ी, जून 17 -- 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : रामकृपाल यादव सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विकसित भारत का संकल्प आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार, सामाजिक समावेशन, सुशासन और जनकल्याण के माध्यम से एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का संकल्प है। उक्त बातें सूबे के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सीमरा में पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की。 यह भी पढ़ें- भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत व आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में हुआ स्थापित: क...