विकासनगर, सितम्बर 8 -- भारत को वर्ष 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विद्यार्थियों ने सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संकट की चुनौतियों और उसके समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने कहा कि दुनिया के सामने ऊर्जा संकट लगातार बड़ी चुनौती बन रहा है। ऐसे में भारत को पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के विकल्पों को तेजी से अपनाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- पौड़ी में ऊर्जा परिदृश्य पर छात्रों ने रखे विचार, मीनाक्षी ने मारी बाजी उन्होंने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा सहित अन्य नवीकरणीय स्रोतों के अधिक उपयोग...