204 स्थानों पर मिला मलेरिया का लार्वा, किया नष्ट
हापुड़, जून 17 -- हापुड़। जनपद हापुड़ में मलेरिया की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एंटी मलेरिया अभियान के तहत जिले में 204 स्थानों पर मिले मलेरिया के लार्वा को स्वास्थ्य टीमों ने नष्ट किया है। मलेरिया से रोकथाम के लिए घरों के आसपास साफ सफाई करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। बदलते मौसम में जिले में मलेरिया ने दस्तक दे दी है। यहां हापुड़ जिले में मलेरिया का एक केस मिला है, जो गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला फैक्ट्री मजदूर है। एक मलेरिया का पॉजिटिव केस मिलते ही सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट किया गया है। मंगलवार को जिलेभर में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया गया। विभिन्न टीमों ने एंटी मलेरिया अभियान के तहत 204 स्थानों पर मलेरिया का लार्वा मिला। जिसे तुरंत दवाईयों का छिड़काव करके नष्ट किया गया। लोगों को घरों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.