204 माध्यमिक शिक्षकों की सेवा हुई संपुष्ट
गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह। गिरिडीह जिले के 204 माध्यमिक शिक्षकों की सेवा संपुष्ट की गई है। सेवा संपुष्टि को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरिडीह द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों की समस्याओं पर लगातार मांग उठाई जा रही थी। जिसमें सेवा संपुष्ट प्रमुख मांग थी। इसे लेकर बार-बार संगठन जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप रहा था। 204 माध्यमिक शिक्षकों की सेवा संपुष्ट होने पर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने खुशी जताई है और जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रति आभार जताया है। संघ के जिला सचिव रविकांत चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह की सक्रियता की वजह से यह काम संभव हो पाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए और त्वरित संज्ञान लेते हुए पत्र निर्गत किया है। इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.