204 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण
पाकुड़, अगस्त 20 -- झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के हाई स्कूल पाकुड़िया परिसर में कक्षा आठवीं के छूटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड के छूटे हुए 35 सरकारी विद्यालयों के कुल 204 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बच्चों ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। दूर-दराज के गांवों से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह साइकिल विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में बीपीओ बिरनाल सोरेन एवं एमआईएस सगनेन टुडू मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के लिए बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.