शामली, जनवरी 28 -- गढ़ी पुख्ता थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो मादक पदार्थ तस्करों को 204 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उक्त स्मैक की कीमत लगभग 40.80 लाख रुपये है। गढीपुख्ता थाना पुलिस ने पुलिस देर रात यूनुसपुर पुलिया पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 204 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तस्करों ने अपने नाम महसूब पुत्र रहमत निवासी गांव पलठेडी थाना गढीपुख्ता व महराब पुत्र इरशाद निवासी गांव फतेहपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया महसूब थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ करीब एक दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.