विकासनगर, जुलाई 16 -- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जल विद्युत निगम और कार्यदायी संस्था एलएंडटी को परियोजना का निर्माण वर्ष 2031 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे कई राज्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने एमडी यूजेवीएनएल को निर्धारित समय से पहले परियोजना पूर्ण करने के लिए अगले दो-तीन दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कह...