नई दिल्ली, जून 23 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए भारत सरकार 2030 तक जंगलों और हरित क्षेत्र बढ़ाकर लगभग 2.5 से 3 बिलियन यानी करीब 250 से 300 करोड़ टन अतिरिक्त कार्बन को अवशोषित करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही, सरकार ने 2070 तक देश में कार्बन उर्त्सजन को शून्य कर दिया जाएगा। जलवायु परिवर्तन से जुड़े मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दाखिल अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। कार्बन को अवशोषित करने के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल है और अकेले जंगलों से हर साल 15 करोड़ टन कार्बन अवशोषित करता है।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के कदम एनजीटी प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, विशेषज्ञ सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल और डॉ. अफरोज अहमद की ...