हाजीपुर, जुलाई 19 -- वैशाली जिले में लगातार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है। स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में लालगंज प्रखंड के भटौली भगवान पंचायत में जागरूकता एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन का सामूहिक रूप से संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के वार्ड सदस्य उमेश महतो ने बाल विवाह के रोकथाम में पूरी तरह से सहयोग करने का वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिकार मित्र संतोष कुमार ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर सीधा प्रहार कर...