भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य के वित्त मंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि पीरपैंती (भागलपुर) में बनने वाला थर्मल पावर स्टेशन को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2029-30 है। यानी 2030 तक पीरपैंती का थर्मल बिजली पैदा करने लगेगा। सरकार ने जानकारी दी कि स्टेशन को बनाने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी मे. अदाणी पावर लिमिटेड को भूमि एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता तथा निकट में राजमहल कोयला खदान होने के फलस्वरुप नई तकनीक का उपयोग करते हुए 3X800 मेगावाट क्षमता का ताप विद्युत संयंत्र लगाने का काम दिया गया है। थर्मल के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बता दें कि इस थर्मल के बनने से भविष्य में बिहार को दूसरी इकाइयों से बिजली नहीं खरीदने पड़ेगी। अदाणी पावर और राज्य सरकार के बीच भविष्य के बिजली दर पर भी समझौता हो गया है। ऐसे में अदाणी को खरीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.