भदोही, अप्रैल 17 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही छह लोगों को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 173 दो पहिया तथा 30 चार पहिया सहित कुल 203 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख तिरानवे हजार पांच सौ रूपये समन किया गया। जिसमें पांच चालान नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड से जुड़े थे। दुर्गागंज थाने के एसआई राजेश सिंह ने सलदूबीर से वारंटी को गिरफ्तार किया। उधर, दुर्गागंज थाने की पुलिस ने मिश्राइनपुर से तीन, ज्ञानपुर ने छोटाडीह से दो, सुरियावां ने बारी से एक व्यक्ति के साथ ही कुल छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.