झांसी, जून 12 -- झांसी। झांसी पुलिस की सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 203 गुमशुदा-खोए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकीी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें खोए-गुम मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए 203 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है। ये सभी मोबाइल फोन जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या खो जाने की शिकायतों के आधार पर तलाश किए गए थे। शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन की बर...