चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के नये भवन में गुरुवार को प्रसव पूर्व 203 गर्भवती माताओं की एएनसी जांच हुई। अनुमंडल अस्पताल के डॉ. प्रणिता बांका, डॉ. कुमारी लक्ष्मी ने सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की। जांच के दौरान ममिहलाओं को आवश्यक दवा एवं दिशा निर्देश दिया गया। जबकि महिलाओं की रक्त जांच, ब्लडप्रेशन, वजन, एचआईवी टेस्ट आदि की जांच की गई। प्रत्येक माह के 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच होती है। वहीं जांच में पहुंची सभी गर्भवती महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल द्वारा नाश्ता भी गराया गया। जांच के दौरान सीएचओ पूजा महतो, उमा कुमारी, ममता दिवान, संगीता बानरा, आशा मधुबाला खेस, रीना कुमारी, दुलारी लोमगा, सरोज पूर्ति, पूनम तिरिया समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...