हजारीबाग, मार्च 9 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के 203 कोबरा बटालियन मुख्यालय के अधिकारी, जवान और महिलाओं ने रक्तदान किया। कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने रक्तदान करते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना उनका उद्देश्य है। इसके साथ ही वह चाहते हैं कि लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हों और रक्तदान करने में बढ़ चढ़ कर भाग लें। रक्तदान करने वालों में कमांडेंट पवन कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी अनुपमा सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी गौरव कुमार एवं उनकी पत्नी श्वेता कुमारी, द्वितीय कमान अधिकारी गंगावने कैलाश संभाजी एवं उनकी पत्नी सविता संभा जी, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी नीतू कुमारी और उप कमांडेंट विक्रांत कुमार ने रक्तदान किया। इसके साथ ही जवानों ने भी बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। इससे कई जरूरतमंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.