नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Vijay for PM: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पार्टी तमिलनाडु वेत्री कड़गम (TVK) की सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर टीवीके के नेताओं के द्वारा उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार प्रोजेक्ट किए जाने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने टीवीके के इस विजय फॉर पीएम (Vijay for PM) अभियान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि टीवीके नेता अभी भी राजनीतिक दल की बजाय फैन क्लब मोड में काम कर रहे हैं। तिरुपुर में सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को गिनाने के लिए आयोजित एक सभा में टीवीके के वरिष्ठ नेताओं ने विजय को देश का भावी नेतृत्वकर्ता बताया। टीवीके नेता केए सेंगोटेया ने कहा, "उत्तर भारत के लोग भी हमारे नेता विजय की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। उनके पास पूरे भारत पर श...