देवघर, अप्रैल 13 -- भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को चितरा आवास पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दुमका लोकसभा व सारठ विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनसंपर्क अभियान के बल पर वर्ष 2029 में प्रदेश स्तर पर भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने संगठन मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.