रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने पहले दौरे पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत है, 2029 में झारखंड फतह करने से हम सब को कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह राज्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं को जो दायित्व और जिम्मेवारी मिली है, उसका उन्हें ईमानदारी से निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि जब हमने दृढ़ संकल्प लेकर पश्चिम बंगाल जीत लिया, दिल्ली पर फतह हासिल कर ली तो झारखंड में तो हम पहले कई बार सरकार बना चुके हैं, फिर यह प्रदेश हम क्यों नहीं जीत सकते हैं? उन्होंने 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली जनजातीय गौरव दिवस को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- आदिवासी...