गिरडीह, जनवरी 28 -- जमुआ, प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दावा किया कि 2029 के विधानसभा चुनाव में जमुआ सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में झामुमो का संगठन और जनसमर्थन दोनों ही बेहद मजबूत है। झामुमो कार्यालय जमुआ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मामूली चूक के कारण पार्टी को जीत नहीं मिल पाई थी, लेकिन इस बार पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठन के दम पर झामुमो जमुआ सीट पर विजय हासिल करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। मंत्री के जमुआ स्थित झामुमो कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.